जम्मूः पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय को जम्मू-कश्मीर में आज आखिरी विदाई दी गई। इसके बाद अब उनके पार्थिव शरीर को जम्मू-कश्मीर से झारखंड के लिए लाया जाएगा। सीताराम को अंतिम सलामी देने के लिए सेना के कई बड़े अफसर मौजूद रहे। झारखंड के रहने सीताराम गुरुवार रात आरएस पुरा सेक्टर में उस समय शहीद हो गए थे जब पाक ने अकारण सीजफायर का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में एक जवान और दो नागरिक भी घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीताराम उपाध्याय के शहीद होने की खबर सुनते ही उनके परिजनों में मातम पसर गया है। सेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात रहे सीताराम के बच्चे हैं।
दरअसल सेना ने रमजान को देखते हुए एक तरफा घाटी में सीजफायर की घोषणा की है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हलांकि सेना की तरफ से भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।