
नई दिल्ली। योग गुरू स्वामी रामदेव ने सत्ता पर आसीन बीजेपी को एक झटका दिया है। 2019 में बीजेपी के लिए कैंपेन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति रूप से एक सर्वदलीय और निर्दलीय व्यक्ति हूं। मैं किसी तरह की राजनैतिक बंदिश में नहीं बंधा हुआ हूं। भारत माता मेरी प्राथमिकता है और मेरा काम ही मेरा धर्म है। मैं किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करुंगा।