
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 81 साल की बुजुर्ग महिला ने हाथ से पकड़कर 2 छिपे हुए अजगर पकड़ लिए। घटना क्वींसलैंड के एक शहर मैक्लेन की है, जहां एक परिवार को उनके बार्बक्यू में दो अजगर नजर आए। घर के अन्य सदस्य चीखते चिल्लाते हुए जहां मदद के लिए शोर मचाने लगे , वहीं घर की सबसे वरिष्ठ सदस्य 81 साल की महिला मॉर्गन बिल्कुल नहीं डरी और अपने हाथों से दोनों अजगर खींचकर बार्बक्यू से बाहर निकाला। अब इस महिला को सबसे बहादुर दादी कहकर संबोधित किया जा रहा है।