नई दिल्ली। हंसना सेहत के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। भागदौड़ की जिंदगी में हमारे हंसने के लिए भी काफी कम समय होता है। लेकिन हमारा दावा है कि ये थोड़ा ही सही लेकिन ये वीडियो आपको जरूर गुदगुदाएगा। इस वीडियो में आपको दिखेगी रैकून औऱ बिल्ली के बीच की खट्टी मीठी शरारतें…जी हां वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह कभी रैकून तो कभी बिल्ली एक दूसरे के परेशान कर रहे हैं…छेड़ रहे हैं…और कभी कभी तो लुका छिपी का खेल भी खेल रहे हैं। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा लाइक और लाफ जरूर किया।