24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
डोनाल्ड ट्रंप बोले- रूस के साथ ‘असाधारण संबंध’ की उम्मीद
Play video

डोनाल्ड ट्रंप बोले- रूस के साथ ‘असाधारण संबंध’ की उम्मीद

फीनलैंड के हेलसिंकी में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 16 Jul 2018, 9:59 PM IST

फीनलैंड: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक शुरू की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच कई सारे मुद्दों चर्चा होने की संभावना है। पुतिन ने पत्रकारों से कहा कि दोनों नेता फोन कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रहे हैं और कई विभिन्न बहुध्रुवीय परिप्रेक्ष्यों में मुलाकातें की है। यह द्विपक्षीय संबंधों और आवश्यक अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर गहन चर्चा करने का समय है।

पुतिन ने कहा, ‘ऐसे बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनपर ध्यान दिया जाना जरूरी है।’ जबकि ट्रंप ने कहा कि वह बैठक में व्यापार, सेना, मिसाइल, परमाणु और चीन से संबंधित मामले उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार से दोनों देशों के पास महान अवसर है, क्योंकि हमलोग कई सालों से ठीक से अलग से नहीं मिल पा रहे थे।’