
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरिक-ए-इंसाफ(पीटीआई)के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को एक रैली के दौरान देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला। पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिज्ञ इमरान खान का दावा है कि आम चुनाव में वह बड़े बहुमत से जीत हासिल करेंगे। इस महीने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव में अपनी जीत को लेकर वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बोलते हुए इमरान ने कहा कि जनता राजनीतिक पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं की जवाबदेही की मांग कर रही है। चुनाव में अपनी जीत के सवाल पर खान ने कहा कि इस बार मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि वह जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है लेकिन मैच अभी बाकी है,जब तक कि अंतिम गेंद नहीं हो जाती।