14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
जानिए, ट्रंप और किम की मुलाकात पर क्‍यों टिकीं हैं दुनिया की निगाहें?
Play video

जानिए, ट्रंप और किम की मुलाकात पर क्‍यों टिकीं हैं दुनिया की निगाहें?

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को इस मुलाकात से बेहतर परिणाम आने की उम्‍मीद है।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jun 12, 2018

नई दिल्‍ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग यून ने सेंटोसा के रिसॉर्ट द्वीप में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात अकेले में करीब एक घंटे तक चली। इस मुलाकात को सदी की सबसे चर्चित शिखर वार्ता माना जा रहा हैा मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है हम दोनों के संबंध अच्छे रहेंगे। सबकुछ भुलाकर अब हम आगे बढ़ेंगे। इस दौरान किम जोंग उन ने कहा कि यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने सबकुछ भुलाकर यह मुलाकात की है। आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं की आज होने वाली मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि इन दोनों नेताओं की हरकतों से न सिर्फ अमरीका और उत्तर कोरिया बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। किम तीन पीढ़ियों में उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं जो किसी अमरीकी राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं। इसी तरह ट्रंप पद पर रहते हुए किसी उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता से मिलने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति हैं।