2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
जानिए, कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कामकाज बंद करने का फैसला क्‍यों लिया?
Play video

जानिए, कैम्ब्रिज एनालिटिका ने कामकाज बंद करने का फैसला क्‍यों लिया?

डेटा स्‍कैंडल में आने के बाद कैम्ब्रिज एनालिटिका प्रबंधन ने दिवालिया घोषित होने के लिए आवेदन किया।
Google source verification

नई दिल्ली। फेसबुक के डेटा लीक को लेकर विवाद में आने के बाद ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी प्रबंधन की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है कि वह अपना कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद कर रही है। प्रबंधन ने ब्रिटेन और अमरीका में खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन करने का भी ऐलान कर दिया है। प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने यह तय किया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई भी संभावना नहीं हैं। कंपनी पर फेसबुक के यूजर्स के करोड़ों डेटा का दुरुपयोग करने का आरोप है। कैम्ब्रिज एनालिटिका अमरीका की एक बहुत ही बड़ी डेटा एनालिसिस कंपनी है। यह उस वक्त चर्चा में आई थी जब इसने अमरीकी राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार किया था।