6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
इस शख्स ने रखी मरने से पहले  अपने डॉग को देखने की इच्छा,  देखिए फिर क्या हुआ?
Play video

इस शख्स ने रखी मरने से पहले अपने डॉग को देखने की इच्छा, देखिए फिर क्या हुआ?

इस शख्स ने रखी मरने से पहले अपने डॉग को देखने की इच्छा, देखिए फिर क्या हुआ?

Google source verification

image

Manoj Sharma

Apr 05, 2018

नई दिल्ली. जब आप जानते हैं कि आप अपनी अंतिम साँसों की गिनती कर रहे हैं तो आप क्या चाहेंगे ? जाहिर अपनी सबसे प्रिय चीज को देखना या उससे मिलना… पीटर रॉबसन ने भी कुछ ऐसा ही किया…उन्होंने अपने अंतिम पलों में अपने आठ वर्षीय पालतू डॉग शेप को देखने की इच्छा जाहिर की। दरअसल रॉबसन की पत्नी के देहांत के बाद शेप ही उनके एक मात्र साथी थे।

रॉबसन अंतिम इच्छा की जानकारी देते हुए उनकी पोती एशले स्टीव्स ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया…और लिखा: हमारे ग्रैंडडेड की आखिरी और अंतिम इच्छा उनके डॉग को एक और बार देखने की थी। आपको बता दें कि रॉबसन फेफड़े की गंभीर बीमारी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे। बहरहाल डॉग के अस्पताल में लाने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ी… दरअसल मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए डुंडी के नैवेल्स अस्पताल में डॉग को लाने की अनुमति नहीं थी…लेकिन कर्मचारियों और नर्सों के प्रयासों से शेप को अस्पताल लाया गया और रॉबसन से मिलवाया भी गया…
जब रॉबसन ने अपने अंतिम पलों में शेप को देखा तो…काफी भावुक हो गए…उन्होंने जी भर के शेप को दुलारा और फिर इस दुनिया से रुखसत ली…शेप के आने पर रॉबसन के चेहरे के भाव देखने लायक थे…बहरहाल ये सुखद रहा कि रॉबसन की अंतिम इच्छा पूरी हुई और दुनिया से रुखसत होते वक्त वे निश्चिंत दिखे।