12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
अमरीकाः व्हाइट हाउस के सामने MQM का प्रदर्शन, पाकिस्तान आम चुनाव का किया बहिष्कार
Play video

अमरीकाः व्हाइट हाउस के सामने MQM का प्रदर्शन, पाकिस्तान आम चुनाव का किया बहिष्कार

अमरीका स्थित व्हाइट हाउस के सामने MQM के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, पाकिस्तान आम चुनाव का किया बहिष्कार।

Google source verification

वॉशिंगटन। अमरीका स्थित वॉशिंगटन हाउस के बाहर एमक्यूएम के सदस्यों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने पाकिस्तान में हो रहे आम चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की। एमक्यूएम पाकिस्तान में शरणार्थियों के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचार का विरोध कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी के सदस्यों ने व्हाइटहाउस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि पाकिस्तान में इसी महीने 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं।


प्रदर्शन के दौरान सभी ने हाथों में पाकिस्तान में हो रहे आम चुनाव के बहिष्कार की तख्तियां भी लिए हुए थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। हम दुनिया के हर मंच से अपनी आवाज बुलंद करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान में लगातार मुहाजिरों की हत्याएं की जा रही हैं, जो बंद होना चाहिए। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आईएसआई के खिलाफ नारे लगाये। लोगों ने कहा कि आईएसआई आतंकवादियों की तरह काम कर रही है।