
नई दिल्ली. अमरीका में सिंक्लेयर ब्रॉडकास्ट ग्रुप के न्यूज़ एंकर ने हाल ही में ‘फ़ेकज़ न्यूज’ के खिलाफ एक स्क्रिप्ट को पढ़ा था, जिसे मीडिया के खिलाफ डोनाल्ड ट्रम्प के युद्ध में एक कदम कहा जा रहा है। एक ही स्क्रिप्ट को पढ़ने वाले एंकर का एक क्लिप अब तेजी से वायरल हो रह है। दरअसल अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद से नकली समाचार और इस तरह की घटना पर चिंताएं बढ़ रही हैं, सिंक्लेयर ब्रॉडकास्ट ग्रुप के स्वामित्व वाले विभिन्न स्टेशनों के समाचार एंकरों ने एक स्क्रिप्ट तैयार की…और नकली समाचार के खिलाफ एकजुटता की प्रतिज्ञा ली।
आपको बता दें कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फेक न्यूज को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस को वापस लेने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह पूरा मसला प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) और प्रेस संगठनों पर छोड़ देना चाहिए क्योंकि ऐसे मामलों पर सुनवाई का अधिकार इन्हीं संगठनों के पास है। इससे पहले फेक न्यूज को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक संशोधित गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसमें ‘फेक न्यूज’ से निपटने के लिए कई प्रावधानों को शामिल किया गया था और इसमें पत्रकारों की मान्यता खत्म करने जैसे कड़े प्रावधान भी शामिल किए गए थे।