
सिंगापुर। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन के साथ शिखर बैठक के लिए रविवार शाम सिंगापुर पहुंच गए। इस दौरान किम ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बैठक सिंगापुर के सेंतोसा द्वीप पर स्थित कैपेला होटल में होनी है। किसी अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता के बीच यह पहली बैठक है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ट्रंप सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से सोमवार को मुलाकात करेंगे। किम जोंग-उन सिंगापुर रविवार को थोड़ा पहले ही पहुंच गए और उन्होंने ली सीन लूंग से मुलाकात भी कर ली है।