29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें

सिंगापुर की सड़कों पर बेखौफ होकर घूमने निकले किम जोंग उन, सामने आया यह वीडियो

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन सिंगापुर पहुंच हुए हैं।

Google source verification

image

Mohit sharma

Jun 11, 2018

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन सिंगापुर पहुंच हुए हैं। यहां दोनों नेताओं के बीच 12 जून यानी मंगलवार को मुलाकात होनी है। इस ऐतिहासिक मुलाकात से पहले किम जोंग उन सोमवार रात को सिंगापुर की सैर पर निकले। इस दौरान उनके निजी अंगरक्षकों समेत सिंगापुर सरकार के सुरक्षाबलों की पलाटून चलती नजर आई। बता दें कि इससे पहले अपने सुरक्षा इंतजामों को लेकर किम जोंग उन काफी गंभीर नजर आ रहे थे। यही कारण है कि सिंगापुर यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर अधिक चौकसी दिखाई। सुरक्षा के प्रति गंभीरता का आलम यह है कि प्योंगयांग ने किम से पहले दो खाली विमानों को सिंगापुर भेजकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया। कोई खतरा न भांपते हुए तीसरे विमान से किम को सिंगापुर पहुंचाया गया। आपको बता दें कि किम जोंग चीन के विमानन कंपनी के विमान से सिंगापुर गए हैं।