28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
पाकिस्तान सरकार के खिलाफ  क्यों सड़कों पर उतरे पश्तून?
Play video

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे पश्तून?

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे पश्तून?

Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Apr 09, 2018

नई दिल्ली. पाकिस्तान के सरकार के खिलाफ पश्तूनों ने मोर्चा खोल दिया है. सरकारी नीतियों से परेशान 10 हजार से ज्यादा पश्तूनों ने रविवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पश्तूनों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संघीट प्रशासन जनजातीय क्षेत्रों में जो हालात बिगड़ रहे हैं उसमें हस्तक्षेप करे। खैबर पख्तूनवा और फाटा से हजारों की संख्या में लोग पिशताखरा चौक पर जमा हुए और उन्होंने ‘यह किस तरह की आजादी’ का नारा लगाया.

मीडिया ने किया कवरेज का ब्लैकआउट
दरअसल पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बलूचों को भी स्थानीय मीडिया का सहयोग नहीं मिल रहा है। उनके प्रदर्शन तक को मीडिया की ओर से कवर नहीं किया जा रहा है। मीडिया के इस रुख पर भी लोगों ने अपना गुस्सा निकाला। सोशल मीडिया के जरिये लोगों ने मीडिया की जमकर आलोचना की। यही नहीं पाकिस्तान के वरिष्ठ लेखकों ने भी ट्वीटर के जरिये मीडिया पर निशाना साधा।

वरिष्ठ पत्रकारों ने किया समर्थन
उधर..एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने भी मीडिया के रोल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सामने आकर पश्तूनी लोगों का साथ दिया है। वरिष्ठ पत्रकार ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके अधिकारों की मांग की है। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी इस आंदोलन में साथ देने की अपील भी की । उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के ब्लैकआउट के लिए एक पत्रकार के रूप में शर्म महसूस हो रही है। मैं इस मार्च का समर्थन करता हूं और सभी को इसका हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।

ये है पश्तूनों की मांग
पश्तूनों की पाकिस्तान सरकार से यह भी मांग है कि संघ प्रशासित कबायली इलाके कर्फ्यू खत्म किया जाना चाहिए. स्कूल कॉलेज और अस्पताल खुलने चाहिए क्योंकि इससे इस इलाके में आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इस रैली में लापता हुए लोगों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया. उनके हाथ में लापता लोगों की तस्वीरें भी थीं. इस दौरान पीटीएम के नेता मंजूर पश्तीन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम सिर्फ दमन करने वालों के खिलाफ हैं. हम सिर्फ अपने देश के एजेंट हैं.