
वाशिंगटन। मुहाजिर कार्यकर्ता और वॉयस आॅफ कराची संस्थान के चेयरमैन नदीम नुसरत ने पाकिस्तान को ग्रे सूची में रखने के लिए वित्तीय कार्य टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के फैसले का स्वागत किया है। अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिल्कुल सही है। इससे आतंकवाद पर लगाम लग सकेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से पाकिस्तान में चरमपंथी ताकते अपना आतंक मचाए हुए हैं। उनकी फंडिंग रुकने से आतंकियों के हौसले पस्त होंगे। गौरतलब है कि मनी लांडरिंग और आतंकी संगठनों के वित्त पोषण जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाने में असमर्थ रहने के चलते पाक को फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में डाल दिया गया है। इससे पाकिस्तान में गंभीर वित्तीय संकट खड़ा हो सकता है। अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। उसे ऋण मिलना कठिन हो सकता है।