
नई दिल्ली। ट्रंप ने चीन को असैनिक परमाणु प्रौद्योगिकी की बिक्री को सीमित करने का निर्णय लिया है। अमरीका का कहना है कि वह इसका इस्तेमाल आम जनता की भलाई के लिए नहीं,बल्कि सेना में गैरजिम्मेदाराना तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। इससे पहले अमरीका और चीन के बीच व्यापार को लेकर भी तनाव बढ़ रहा है। कुछ माह पहले चीन के समान पर अमरीका ने 10 प्रतिशत अधिक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है।