2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई
विचारों को विचारधारा तक पहुंचाने का काम करती है पासबान -ए-अदब
Play video

विचारों को विचारधारा तक पहुंचाने का काम करती है पासबान -ए-अदब

दुनिया में विचारों के आदान-प्रदान का सबसे बड़ा माध्यम साहित्य है, जो समाज में आने वाले बदलाव भाषा के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rajesh Kasera

•

Updated: 23 Aug 2019, 3:42 PM IST

मुंबई। दुनिया में विचारों के आदान-प्रदान का सबसे बड़ा माध्यम साहित्य है, जो समाज में आने वाले बदलाव भाषा के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाता है। श्रेष्ठ साहित्य विचारों को विचारधारा तक पहुंचाने का काम करती है। प्रति वर्ष आयोजित होने वाले पासबान-ए-अदब संस्था की ओर से इजहार (अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन ) के 11वें संस्करण का आयोजन पर वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में होगा। आयोजन में पत्रिका.कॉम डिजिटल पार्टनर तो मुंबई पत्रिका भी सहयोगी है।

पासबान-ए-अदब के अध्यक्ष और महाराष्ट्र पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) कैसर खालिद समाज ने बताया कि लोगों के बीच अलगाव बढ़ता जा रहा है। हम अलग-अलग भाषा के माध्यम से लोगों के बीच संवाद स्थापित कर लोगों में आपसी भाई चारा बढ़ाने की कोशिश इस कार्यक्रम के माध्यम से करते हैं।

उत्कृष्ठ साहित्यकारों का होगा सत्कार
इजहार आयोजन शनिवार दोपहर 2 बजे से रात करीब 9.30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश-विदेश के शायरों की ओर से मुशायरा किया जाएगा। इस मौके पर जावेद अख्तर समेत देश के कई प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे। वहीं दास्तानगोई (कहानी पाठ) के तहत महाभारत की कथा के बारे में बताया जाएगा और साथ ही एक नई विधा के तहत गजलों समेत कथक नृत्य के अद्भुत समागम के नजारे लोगों को आकर्षित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभी तक 20 महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 3 सर्वश्रेष्ठ रचनाओं व साहित्यकारों को एलआईसी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़