26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
योगीराज में करोड़ों की सरकारी भूमि चेयरमैन और ईओ ने मिलीभगत कर ने बेची
Play video

योगीराज में करोड़ों की सरकारी भूमि चेयरमैन और ईओ ने मिलीभगत कर ने बेची

पूर्व प्रधान खरीदी गई जमीन पर जल्द शुरू करने जा रहे हैं प्लॉटिंग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 13 Sep 2018, 8:58 PM IST

शामली. एक तरफ योगी सरकार ने एंटी भूमाफिया सैल का गठन कर सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने का अभियान चलाया हुआ है। वहीं, सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकारी जमीनों को बेचने में लगे हैं। ताजा मामला शामली जिले के थानाभवन कस्बे का है। यहां नगर पंचायत चेयरमेन और अधिशासी अधिकारी द्वारा दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे पर करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि गांव तितारसी के पूर्व प्रधान को बेचने का मामला सामने आया है। इस सौदे के खिलाफ सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायतकर मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में दो मासूम बच्चियों के साथ महिला ने खाया जहर, मां और एक बच्ची की मौत, देखें वीडियो

यह हैं पूरा मामला
दरअसल, यह मामला जनपद शामली के थाना भवन का है। जहां, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे नगर पंचायत थानाभवन की करीब एक हजार गज भूमि पड़ी है। उसी के नजदीक कस्बे के मौहल्ला रोगनग्रान निवासी सुखबीर की भी भूमि है। नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायत कर बताया कि करीब दो माह पहले चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने निजि भूमि के साथ ही नगर पंचायत की एक हजार गज भूमि का भी दाखिल खारिज पूर्व प्रधान के नाम कर दिया। खरीदार ने कब्जा लेकर नगर पंचायत की भूमि को खुर्द-बुर्द करने के बाद अपनी भूमि में मिला लिया।

यह भी पढ़ें- अपहरण के बाद महिला से जंगल में दरिंदे कर रहे थे गैंगरेप, तभी पहुंच गए लोग इसके बाद जो हुआ…

भूमि पर शुरू हुई प्लॉटिंग
नगर पंचायत थाना भवन से खरीदी गई भूमि पर अब पूर्व प्रधान ने प्लॉटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। सभासदों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत कर चेयरमेन और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही सभासदों ने चोतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत की जाएगी। डीएम शामली से सभासदों द्वारा शिकायत करने के बाद से नगर पंचायत स्टाफ में हड़कंप मचा है। नगर पंचायत की भूमि बचाने का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में दिखा कश्मीर जैसा खौफनाक नजारा, पत्थरबाजों ने पुलिस वालों की निकाली हवा

डीएम ने दिए जांच के आदेश
थाना भवन नगर पंचायत कि करोड़ों रुपए की भूमि अवैध रूप से बेचे जाने के मामले में शिकायत के बाद जिलाधिकारी शामली इंद्र विक्रम सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का सभासदों को आश्वासन दिया गाया है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश