
शामली। कैराना उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शामली की थानाभवन सीट से विधायक एवं गन्ना राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। मंत्री सुरेश राणा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों को गिना कर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।