
मुजफ्फरनगर।यूपी के मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र की थाना तितावी पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी।जब पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था।उसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशो को गिरफ़्तार कर लिया।तीनो बदमाश हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य है।मुठभेड़ के दौरान गैंग का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पकड़े गए बदमाशो के पास से पुलिस ने तीन देशी तमंचे ,भारी मात्रा में कारतूस , एक कैंटर ट्रक, 400 लीटर डीजल आैर गाड़ियों से तेल चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए है।
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि ये शातिर तेल चोर गिरोह दिल्ली,हरियाणा,उत्तराखंड,ओर उत्तर प्रदेश के हाइवो पर खड़ी गाड़ियों से तेल चोर करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये गिरोह एक रात में 400 से 500 लीटर तेल खड़ी गाड़ियों से मशीन के द्वारा चोरी किया करते थे।