
शामली। जिले के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने दो छात्राओं की बेरहमी से पीटाई कर दी। इन छात्राओं का कसूर केवल इतना था कि उन्होंने टीचर के कहने पर बैठने के लिए टाट पट्टी नहीं बिछाई। जिससे गुस्साई टीचर ने उन्हें इतना पीटा की दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दरअसल, पूरा मामला थाना भवन क्षेत्र के गांव फूसगढ के प्राथमिक स्कूल का है, जहां स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर प्रदीप ने कक्षा 4 और 5 की दो छात्राओं को टाट पट्टी बिछाने को कहा। लेकिन जब दोनों छात्राओं ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो टीचर ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी।