17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
नागौर : कुल्हाड़ी से वार कर सनकी पिता ने दो बेटियों की यों कर दी निर्मम हत्या, पढ़ें और देखें VIDEO
Play video

नागौर : कुल्हाड़ी से वार कर सनकी पिता ने दो बेटियों की यों कर दी निर्मम हत्या, पढ़ें और देखें VIDEO

परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। दोनों बेटियों की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
Google source verification

परबतसर (नागौर)

परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दो विवाहित बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। दोनों बेटियों की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार सुबह परबतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इधर, आरोपी ने पत्नी और दोहिते को भी कुल्हाड़ी के वार से घायल कर दिया।


प्रथम सूचना के अनुसार पत्नी और दोहिते को गंभीर हालत में परबतसर चिकित्सालय से अजमेर रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय मीरा व 20 वर्षीय रेखा की मौत हुई है। दोनों के ही सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है। 50 वर्षीय पत्नी केसर तथा 7 वर्षीय प्रिंस गंभीर घायल हैं। कुल्हाड़ी से वार करने के बाद आरोपी पिता मन्नाराम गुर्जर फरार हो गया। इधर, जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण परबतसर चिकित्सालय के बाहर जमा हो गए हैं। परबतसर थानाधिकारी विनोदकुमार, मकराना डिप्टी रविराज सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी भी मौके पर पहुंचे हैं।