18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागौर
नागौर के इस गांव में सनकी बाप ने दो बेटियों को सुला दिया मौत की नींद: बेटी रेखा ने रात को सजाई थी हाथों में मेहंदी
Play video

नागौर के इस गांव में सनकी बाप ने दो बेटियों को सुला दिया मौत की नींद: बेटी रेखा ने रात को सजाई थी हाथों में मेहंदी

परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में 22 साल की रेखा ने रात को हाथों में मेहंदी सजाई थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। उसे मंगलवार को सीख देनी थी। इसी के लिए बड़ी बहन 26 वर्षीय मीरा भी अपने पीहर आई थी। किसे पता था कि सनकी पिता ही दोनों बेटियों को मौत की नींद सुला देगा।
Google source verification

परबतसर (नागौर)

परबतसर थाना क्षेत्र के दिलढाणी गांव में 22 साल की रेखा ने रात को हाथों में मेहंदी सजाई थी। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। उसे मंगलवार को सीख देनी थी। इसी के लिए बड़ी बहन 26 वर्षीय मीरा भी अपने पीहर आई थी। किसे पता था कि सनकी पिता ही दोनों बेटियों को मौत की नींद सुला देगा। वारदात की जानकारी पर गांव में हर आंख नम हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय मीरा व 22 वर्षीय रेखा की सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर पिता ने हत्या कर दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को मंगलवार तड़के सूचना मिली। तब परबतसर थानाधिकारी विनोदकुमार, मकराना डिप्टी रविराज सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम चौधरी मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी ने पत्नी 50 वर्षीय केसर तथा दोहिते 7 वर्षीय प्रिंस पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें परबतसर चिकित्सालय लाया गया। जहां से अजमेर रैफर कर दिया। इधर, पुलिस ने आरोपी मन्नाराम गुर्जर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने सनक में आकर इस वारदात को अंजाम दिया बताया। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी रही।