31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
‘नफरत की जमीन पर राम मंदिर का हो रहा निर्माण’, RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बड़ा बयान
Play video

‘नफरत की जमीन पर राम मंदिर का हो रहा निर्माण’, RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बड़ा बयान

राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जदगानंद सिंह ने शनिवार को राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इस देश में इंसानियत से बड़ा उन वादियों के राम बचे हुए हैं। अब लोगों, गरीबों, अयोध्या के राम, शबरी के जूठन खाने वाले राम नहीं हैं बल्कि पत्थरों के भीतर कैद रहने वाले राम रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत में राम को लोगों के दिलों में से छीन कर सिर्फ पत्थरों के आलीशान भवन में बैठाया नहीं जा सकता। हम लोग हे राम वाले हैं जय श्री राम वाले नहीं। जगदानंद सिंह के इस बयान पर भाजपा ने उनपर तीखा हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनके बयान को चौंकाने वाला बताया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 7 Jan 2023, 11:50 AM IST