Video : बापू की हत्या क्यों हुई, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने किया खुलासा
पटना में सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहाकि, बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे इसलिए तो उनकी हत्या हुई। ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है।