
नई दिल्ली। दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी है। अब सरकारी काम कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगें। दरअसल सोमवार से केजरीवाल सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘डोर स्टेप सर्विस’ शरू गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अब घर बैठे दिल्ली के लोग सरकार के 40 विभागों की सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।
फिलहाल क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना के तहत फिलहाल 40 तरह के सर्विसेज की सुविधा आम लोगों को दी जाएगी। जिसमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, वाहनों की आरसी, आरसी में पता का बदलना, ऑनरशिप ट्रांसफर, ड्राइविंग लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन स्कीम से जुड़ी योजनाएं, पानी और सीवर के कनेक्शन, खाद्य विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, श्रम विभाग की सेवाओं के साथ-साथ, ई- डिस्ट्रिक्ट, ट्रांसपोर्ट और खाद्य विभाग से जुड़ी सर्विसेज शामिल है। इन सभी सर्विसेज की होम डिलिवरी की जाएगी। इसके बाद अगले दो से तीन महीने के अंदर इस योजना के दायरे में 100 से अधिक सर्विसेज को लाया जाएगा।