10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
DUSU ELECTION: ASIA और CYSS ने जारी किया ज्वाइंट घोषणापत्र
Play video

DUSU ELECTION: ASIA और CYSS ने जारी किया ज्वाइंट घोषणापत्र

लेफ्ट समर्थित एआईएसए और आम आदमी पार्टी समर्थित सीवाईएसएस ने भाजपा और कांग्रेस को झटका देते हुए शनिवार को ज्वाइंट घोषणापत्र जारी किया और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Sep 2018, 7:55 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रसंघ के चुनाव को लेकर सभी छात्रसंघ इकाई ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में लेफ्ट समर्थित एआईएसए और आम आदमी पार्टी समर्थित सीवाईएसएस ने भाजपा और कांग्रेस को झटका देते हुए शनिवार को ज्वाइंट घोषणापत्र जारी किया और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए चार सितंबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है तो वहीं पांच तारीख को नाम वापस लेने के साथ ही उम्मीदवारों के नाम की फाइनल लिस्ट जारी किया जाएगा। 12 सितंबर को मतदान होगा। इससे पहले श्रम मंत्री गोपाल राय ने यह ऐलान करते हुे कहा था कि CYSS और AISA साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।