पुरी में उमड़े 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो
पूरे हर्षोल्लास के साथ जगन्नाथ धाम पुरी में महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा शुरू चुकी है। महाप्रभु की इस यात्रा को देखने और उनकी एक झलक पाने तथा रथ की रस्सी को अपने हाथों से स्पर्श करने एवं रथ खींचने के लिए सुबह-सुबह ही भक्तों का मानो जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़दांड को जोड़ने वाले तमाम मार्गों से लाखों भक्तों का हुजूम जय जगन्‍नाथ-जय जगन्नाथ के जयकारे से गूंज उठा।हर तरफ जयकारा लगाने के साथ नृत्य-गीत करते हुए बड़दांड में पहुंचने को आतुर दिखे। मिली जानकारी के मुताबिक, जगन्नाथ धाम की रथयात्रा में 10 लाख से अधिक भक्त का जमावड़ा हुआ है। इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबस प्रबंध किए गए हैं।