2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली
आंधी तूफान से कई लोगों की मौत, जानिए किस जगह आंधी-तूफान ने सबसे ज्यादा बरपाया कहर
Play video

आंधी तूफान से कई लोगों की मौत, जानिए किस जगह आंधी-तूफान ने सबसे ज्यादा बरपाया कहर

उत्तर भारत ने आंधी-तूफान ने जमकर कहर बरपाया है। देशभर में पेड़, खंभे और दिवार गिरने से 20 से ज्यादा लोगों की मौत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 13 May 2018, 10:10 PM IST

नई दिल्ली : रविवार को देशभर में आंधी तूफान का कहर देखने को मिला। आंधी तूफान ने कई जगह-जगह कहर बरसाया। शाम को धूल भरी आंधी के बाद उत्तर भारत में बारिश ने दस्तक दी इसके बाद बारिश रूकी तो फिर से तेज हवाएं चलने लगी । जिससे बिजली के खंभे और पेड़ उखड़ गए। मेट्रो और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं। पूरे देश में 20 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है।

कहां हुई कितनी मौत?
-दिल्ली में दो लोगों की मौत और 18 लोग आंधी तूफान के कारण जख्मी हुए हैं।

-पश्चिम बंगाल में 9 लोगों के मारे जाने की खबर हैं। हवाड़ा में बिजली और भारी बारिश की वजह से वहां चार बच्चों की मौत हुई है

-उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कहर बरसा है। यूपी में 9 लोगों की जान चली गई है जबकि 34 लोग घायल हुए हैं।

-यूपी के जिला बुलंदशहर में आसमानी बिजली गिरने से दस लोग जख्मी हुए हैं।

-गाजियाबाद में एक की मौत और चार लोग पेड़ गिरने से जख्मी हुए हैं

-ग्रेटर नोएडा में एक महिला की मौत होर्डिंग गिरने से हुई वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

– मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए। दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान की आशंका जताई है