
नई दिल्ली। सात दिवसीय अमरीका यात्रा के बाद पीएम मोदी शनिवार शाम स्वदेश लौटे। पालम एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए तीन साल पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया। वहीं, पीएम मोदी ने हाउडी मोदी इवेंट के बारे में जानकारी देते हुए दुनियाभर में हिंदुस्तान के बढ़ते नाम के बारे में भी जानकारी दी।