28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
गंगापुरसिटी में युवक की हत्या का मामला: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महासभा ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Play video

गंगापुरसिटी में युवक की हत्या का मामला: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर महासभा ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

करौली. गंगापुर सिटी बाईपास के समीप पिछले दिनों एक युवक की हत्या के मामले को लेकरराजस्थान आदिवासी मीणा महासभा संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री के नाम उप जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। आदिवासी मीणा महासभा की ओर से ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांग की गई हैं।
महासभा के जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी मीना, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. केएल मीना, हरकेश मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकेश मीना, मुख्य महासचिव रघुनाथ मीना आदि द्वारा सौंपे ज्ञापन में बताया है कि गत 10 मई को गंगापुरसिटी में युवक अंकित मीना की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उन्होंने ज्ञापन में इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत को सौंपने, अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने, मृतक अंकित मीणा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, परिवार को नियमानुसार आर्थिक मुआवजा उपलब्ध कराने तथा मृतक के परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।