7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
संत सुंदरदास के गूंजे जयकारे, मनाई जयंती
Play video

संत सुंदरदास के गूंजे जयकारे, मनाई जयंती

वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली, बांदीकुई में 101 दीपकों से की संत सुंदरदास की महाआरती की गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 7 Apr 2025, 3:34 PM IST

दौसा. संत सुंदरदास जयंती के मौके पर दौसा जिला खण्डेलवाल वैश्य सेवा समिति दौसा के तत्वावधान में सुबह व्यास मोहल्ला स्थित संत सुंदरदास की जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना की गई। शोभायात्रा में सजीव झांकियां सजाई गई। यात्रा पुराने शहर, लालसोट रोड, नया कटला, मानगंज, सुंदरदास मार्ग होते हुए बजरंग मैदान पहुंची। पूरे रास्ते भजनों पर महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया। लोगों ने संत सुंदरदास के जयकारे लगाए गए। कई जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

इसी तरह संत सुंदरदास खण्डेलवाल वैश्य स्मारक समिति की ओर से जिला मुख्यालय पर वाहन रैली निकाली गई। इसमें खण्डेलवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सती मठ से रवाना होकर रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संत सुंदरदास स्मारक पर पहुंची। मार्ग में कई जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

बांदीकुई. खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति बांदीकुई की ओर से समाज भवन में समिति के सदस्यों और कर्मचारी क्लब के सदस्यों ने संत शिरोमणि सुन्दरदास महाराज की जयन्ती धूमधाम के साथ मनाई गई। 101 दीपकों से महाआरती की गई। गणेश मंदिर गोशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष संतोष बड़ाया, उपाध्यक्ष सुरेश डंगायच, मंत्री रामवीर भुखमारिया, कोषाध्यक्ष जगदीश टोडवाल, संगठन मंत्री सत्यनारायण शाहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।