7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
मोबाइल पर ओटीपी शेयर नहीं करें व एटीएम के पिन नम्बर रखें गुप्त
Play video

मोबाइल पर ओटीपी शेयर नहीं करें व एटीएम के पिन नम्बर रखें गुप्त

एटीएम पर पैसे निकालते समय वहां मौजूद संदिग्ध लोगों से बचें।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 5 Apr 2025, 5:20 PM IST

दौसा. महुवा के डिप्टी एसपी कार्यालय में सीएलजी सदस्यों एवं वरिष्ठ नागरिकों की बैठक हुई।
इसमें डिप्टी एसपी रमेशचंद तिवारी ने सदस्यों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से आमजन को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना मोबाइल एवं बैंक अकाउंट नहीं दे। इसे साइबर फ्रॉड होने की ज्यादा संभावना रहती है और किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो इसकी जानकारी तुरंत 1930 या थाने सहित साइबर पुलिस को दें। जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस समय डिजिटल अरेस्ट की ज्यादा शिकायत आ रही है, जो कि सभी के लिए खतरनाक है।
सभी लोग स्वयं भी साइबर फ्रॉड से सतर्क रहें और मिलने वालों को भी सतर्क करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की पालना करने सहित अन्य जानकारियां भी दी। डिप्टी एसपी ने कहा कि किसी को भी मोबाइल पर ओटीपी शेयर नहीं करें और बैंक संबंधी जानकारियां नहीं दें। अपना एटीएम पिन गुप्त रखें और एटीएम पर पैसे निकालते समय वहां मौजूद संदिग्ध लोगों से बचें। दिनेश पंडित, अवधेश अवस्थी, आकाश खंडेलवाल, दामो साहू, अनीता अवस्थी, चंदू बंसल आदि मौजूद रहे।