4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
सिकंदरा गुर्जर स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गुर्जर आंदोलन के बलिदान को किया याद
Play video

सिकंदरा गुर्जर स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, गुर्जर आंदोलन के बलिदान को किया याद

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 24 May 2024, 9:33 PM IST

सिकंदरा. वर्ष 2008 के गुर्जर आरक्षण आंदोलन की बरसी पर सिकंदरा गुर्जर स्मारक पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंदोलन में मारे गए लोगों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने आंदोलन में मारे गए लोगों की शहादत को याद किया तथा समाज को शिक्षित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। श्रद्धांजलि सभा में बांदीकुई के पूर्व विधायक गजराज खटाना, सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, भाजपा से दौसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, समाजसेवी अमित ओम मावी, गुर्जर समाज सेविका ममता भाटी सहित अन्य लोगों ने शहीद स्थल पहुंचकर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। आंदोलन की बरसी पर शहीदों के परिजन भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे। इस दौरान परिजनों के विलाप को देखकर माहौल एक बार गमगीन हो गया।