19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
मंगेतर के फोटो वायरल करने की दी धमकी, 50 हजार रुपए मांगे
Play video
Hindi News / News Bulletin / Videos / मंगेतर के फोटो वायरल करने की दी धमकी, 50 हजार रुपए मांगे

मंगेतर के फोटो वायरल करने की दी धमकी, 50 हजार रुपए मांगे

डूंगरपुर

•

image

Harmesh Kumar Tailor

•

Updated: 20 Jul 2024, 10:07 AM IST

कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
डूंगरपुर. बांसवाड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एक कार्मिक को उसकी मंगेतर के फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया हैं। अंदेशा है कि यह वीडियो-फोटो पिछले दिनों डूंगरपुर की एक होटल में ठहरने के दौरान हिडन कैमरे से बनाए गए। जिस पर पुलिस ने कार्मिक की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया हैं।
रिपोर्ट में एसपी ऑफिस बांसवाड़ा के कार्मिक ने बताया कि 16 जुलाई को एक अनजान नंबर से मोबाइल पर संदेश आया। कुछ देर बाद उसी नंबर से वीडियो फुटेज से लिए गए मंगेतर के फोटो आए। इसके बाद 50 हजार रुपए की मांग की गई एवं राशि नहीं देने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी गई। रिपोर्ट में कार्मिक ने बताया कि वो मंगेतर के साथ 6 जुलाई को डूंगरपुर आया था। इस दौरान शहर के हॉस्पिटल मार्ग पर स्थित होटल जोधपुर पैलेस में रूका था। इस होटल के कमरे में हिडन कैमरे थे। संभवतया वहीं से मंगेतर के साथ के वीडियो निकालकर उससे फोटो क्लिप बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा हैं।
इनका कहना
होटल के कमरों में हिडन कैमरों के जरिये वीडियो-फोटो तैयार कर इसे वायरल करने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। अनुसंधान जारी है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार की जाएगी। – भगवानलाल थानाधिकारी डूंगरपुर