2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
वीडियो में दे​खिए फेंगल का लैंडफाल
Play video

वीडियो में दे​खिए फेंगल का लैंडफाल

चेन्नई

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Nov 2024, 7:49 PM IST

पिछले पांच दिनों से तमिलनाडु को चौंका रहे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात फेंगल का लैंडफॉल शनिवार शाम हुआ। इससे पहले चौबीस घंटों में भारी बारिश ने कहर बरपाया। तेज हवाओं ने पुराने घर ढहाए तो पेड़ों को धराशायी किया। चेन्नई और निकटवर्ती जिलों के निचले इलाकों में घरों में घुसे पानी की वजह से जनता त्राहि माम करती नजर आई। बारिशजन्य घटना में चेन्नई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश को देखते हुए रविवार को होने वाली बैंकिंग परीक्षा स्थगित कर दी गईं। विमान और रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। चक्रवात के केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी से तमिलनाडु के महाबलीपुरम तट के बीच से गुजरने के संकेत हैं। मौसम विभाग का दावा है कि इस दौरान अधिकतम नब्बे किमी की गति से हवाएं चलेंगी। रात से अनवरत रही बरसात से सुबह साढे़ आठ बजे तक तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम जिलों में औसतन दस सेमी बारिश हुई। विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिन के वक्त चेन्नई महानगर में आठ सेमी के करीब बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से चार जिलों में सड़कों पर नदियां दौड़ीं।