21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा
एक्सप्रेस-वे पर कुछ मिनटों में हुए बड़े हादसे, बाल बाल बची जान- देखें वीडियो
Play video

एक्सप्रेस-वे पर कुछ मिनटों में हुए बड़े हादसे, बाल बाल बची जान- देखें वीडियो

मौके पर पहुंची पुलिस ने सम्भाली स्थिति

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Mar 11, 2018

नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक्सप्रेस वे पर 30 मिनट में 3 एक्सीडेंट हुए। जी हां इन एक्सीडेंट्स में 2 लोग घायल हुए, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि ज्यादा लोगों को चोटें नहीं आर्इ। लेकिन एक्सीडेंट के बाद जाम लगने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रहे सैंकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गर्इ। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को इन वाहनों को हटाकर रास्ता खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।आपको बता दें, कि एक हादसा सेक्टर-142 के पास एडवेंट टावर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार शिफ्ट कार की टक्कर बस से हो गर्इ। दूसरा एक्सीडेंट सेक्टर-151 के पास हुआ। जहां ब्रेक डाउन हुई हेरिटेज स्कूल बस को ग्रेटर नोएडा की तरफ दूध लेकर जा रहे पिकअप ने टक्कर मार दी।जबकि तीसरा एक्सीडेंट ग्रेटर नोएडा से नोएडा आते हुए दो ट्रकों के आपस में भीड़ जाने से हुआ।