18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

Auto expo 2018: ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने को अपनाया यह अनोखा तरीका, देखें वीडियो

'ऑटो एक्सपो में चल रहे मोटर शो ये नौजवान डांस से न सिर्फ लोगों को लुभा रहे है।

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Feb 08, 2018

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा में चल रहे ‘ऑटो एक्सपो द मोटर शो 2018’ वाहनो के नये जनरेशन मॉडल लॉंच किए जा रहे है। यहां कार व दोपहिया बनाने वाली कंपनियों ने करीब सौ नए उत्पाद पेश किए हैं, जिन्हें अगले एक महीने से दो वर्षों के बीच बाजार में उतारने की योजना है। ऑटो एक्सपो में वाहनों को देख लोग रोमांचित हो रहे है, लेकिन इस मोटर शो में जो युवा डांस कर लोगों को ट्रैफिक के बारे में जागरूक कर रहे है, वो भी लोगो को खूब लुभा रहा है।

यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री के घर के सामने सपार्इयों ने किया एेसा काम कि पुलिस के उड़ गये होश

‘ऑटो एक्सपो में चल रहे मोटर शो ये नौजवान डांस से न सिर्फ लोगों को लुभा रहे है, बल्कि ये भी बता रहे है की तेज रफ्तार मे गाड़ी चलना एक रोमांचक हो सकता है, लेकिन जानलेवा भी। इसलिए गाड़ी को चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। गाड़ी को चलते समये सीट बेल्ट लगाए और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और सड़को पर चलाते समय वाहन की रफ्तार पर काबू रखे। लोगों को नौजवान का डांस के अंदाज में दिया जा रहा संदेश भा रहा है और वे तालिया बजाकर नौजवान के इस अंदाज की हौसला अफजाई कर रहे है।

यह भी पढ़े-नोएडा गोली कांड: आरोपी दरोगा की पत्नी ने भी की सीबीआर्इ जांच की मांग

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=grDJEbdmL04

ये भी पढ़ें

image