8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

बैंक अधिकारी की यह हरकत देख आपको भी आ जाएगी शर्म, देखें वायरल वीडियो

पीएम आैर सीएम की मुहिम पर लगा रहे पलीता

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 28, 2018

बुलंदशहर।देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बात करते हैं। और तो और भ्रष्टाचार करने वालों को जेल में डालने की हिदायत देते हैं।लेकिन लगता है इन चेतावनियों का भी कुछ लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसीलिए बिना डरे रिश्वत ले रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं।मामला बुलंदशहर के डिबाई पंजाब नेशनल बैंक का है जहां ब्रांच मैनेजर साहब प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में ही सेंध लगा रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत रोजगार के लिए 2 लाख रुपये मिलते हैं लेकिन इस योजना के तहत दो लाख का लोन पास करने के लिए मैनेजर मोहन सिंह खुलेआम रिश्वत ले रहा है। लेकिन उनके रिश्वत लेने का किसी ने वीडियो बना लिया और अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में अभी तक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने इस भ्रष्ट मैनेजर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।