10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
अवैध संबंधों के चलते दोस्तों ने एेसे की युवक की हत्या, देखें वीडियो
Play video

अवैध संबंधों के चलते दोस्तों ने एेसे की युवक की हत्या, देखें वीडियो

दोस्तों ने इसलिए कर दी युवक की हत्या
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Feb 23, 2018

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर की कोतवाली बुढाना पुलिस ने कुलदीप तोमर हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया मृतक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी की हत्या अवैध संबंध के चलते उसके ही दोस्तो ने गला घोटकर की थी, पुलिस ने 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का बड़ा खुलासा किया, लेकिन अभी भी 1 महिला के साथ 5 आरोपी फरार है, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 1 छूरी, 1 पल्सर बाइक काली बरामद की, 19 दिसंबर की रात्रि में आरोपियों ने शव को छुपाने के लिए शव को श्मशान घाट में जलती हुई चिता में आग के हवाले कर अंतिम संस्कार भी कर दिया पुलिस ने मुख्य तीनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद तीनों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

इसलिए कर दी थी साथी की हत्या

दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा का था जहां 10 दिसंबर की शाम को कुलदीप तोमर पत्नी ममता ने अपने पति की बुढाना कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस और परिजनों द्वारा गुमशुदा हुए कुलदीप तोमर की काफी तलाश की गई। लेकिन उसका का कोई पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर 2 महीने बाद कुलदीप तोमर की हत्याकांड का खुलासा करते हुए, उसी के चहेते दोस्त बंटी उर्फ रवि शंकर पुत्र कृष्णपल सिंह निवासी बड़ौदा, रवि पुत्र मांगेराम निवासी दताना, अमित पुत्र डालचंद निवासी चित्तौड़ा तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का बड़ा खुलासा किया, पुलिस ने कुलदीप की हत्या का कारण अवैध संबंध बताया है