4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

नोएडा के होटल में मॉडल ने रात में जमकर पी शराब, सुबह हुई तो खुद की हालत देखकर उड़ गए होश- देखें वीडियो

दिल्ली से ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए नोएडा आई थी मॉडल, सेक्टर-22 के एक होटल में करने गई थी पार्टी

Google source verification

नोएडा। शहर में एक मॉडल से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। देश के राजधानी दिल्ली से ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए नोएडा आई मॉडल के साथ सेक्टर-22 के एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-24 में दर्ज कराई है। पुलिस ने मॉडल के साथ काम करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 9वीं कक्षा की छात्रा के पेट में हुआ अचानक दर्द, जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी रह गए दंग

दिल्‍ली में रहती है मॉडल

पीड़िता ने कोतवाली 24 में शिकायत दी है। उसके अनुसार वह दिल्ली के पांडव नगर में रहती है। उसे नोएडा में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाया गया था। अलीपुर दिल्ली निवासी पराग और दिनेश भी उसके साथ में काम करते हैं। दोनों को वह पहले से जानती है। गुरुवार को वह नोएडा आई तो उसके साथ काम करने वाले पराग शर्मा और दिनेश भी आए थे। आरोप है क‍ि वे दोनों पार्टी करने के बहाने उसे सेक्टर-22 स्थित होटल सिटी स्टे में ले गए। दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह जब उसे होश आया तो दोनों गायब थे। इसके बाद उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: दरोगा का पुत्र कर रहा था इंजीनियरिंग की छात्रा को परेशान, नौ महीने बाद खुला भेद तो दंग रह गए सभीग

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मॉडल का सेक्टर 30 जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। डिप्‍टी एसपी राजीव कुमार सिंह का कहना है क‍ि गैंगरेप का मामला दज्र कर जांच शुरू कर दी गई है।

देखें वीडियो: घर से टॉफी लेने निकली बच्ची लेकिन बीच रास्ते हुआ ये हाल कि मच गयी चीख पुकार