
मुजफ्फरनगर।जहां एक तरफ केंद्र सरकार तीन तलाक पर कानून बनाने की जद्दोज़हद में लगी है, तो वहीं देश में तीन तलाक की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर का है, जहां तीन साल के वैवाहिक बंधन को एक शख्स ने तीन बार तलाक.. तलाक.. तलाक.. कहकर खुद को उस बंधन से आजाद कर लिया।
दरअसल,मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले की रहने वाली 25 वर्षीय साजिदा की शादी तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही किदवईनगर निवासी अहसान के साथ बड़ी ही धूमधाम से हुई थी।इस दौरान साजिदा ने एक बेटे को भी जन्म दिया।पीड़िता साज़िदा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतरिक्त दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करते थे। लेकिन हद तो तब हो गई जब 18 जुलाई को साजिदा के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पति अहसान ने तीन बार तलाक.. तलाक.. तलाक.. कहकर तीन तलाक देकर घर से निकल दिया। मारपीट के दौरान साजिदा को गंभीर चोटे भी आई हैं।साजिदा के मायके वालों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।