21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा
इस इंडियन क्रिकेटर ने सब इंस्पेक्टर के साथ लिए सात फेरे, देखें वीडियो
Play video

इस इंडियन क्रिकेटर ने सब इंस्पेक्टर के साथ लिए सात फेरे, देखें वीडियो

शादी समारोह में लगी फोटो खिंचाने वालों की भीड़

Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Mar 08, 2018

नोएडा।हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से चुपके से शादी की थी। अब एक और क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध गए हैं। जी हां, तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने चुपके से शादी कर कर ली है। इस शादी में दोनों ही परिवार के बेहद ही करीबी लोग ही शामिल हुए। हालांकि, इनके रिसेप्शन में कई क्रिकेटरों के पहुंचने की संभावन है। परविंदर अवाना ने दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना से शादी की है। शादी समारोह लोनी के भोपुरा गांव में संपन्न हुआ। परविंदर की बरात ग्रेटर नोएडा से भोपुरा पहुंची। पारिवारिक सदस्यों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। आधी रात को दोनों ने फेरे लिए। तड़के दुल्हन को लेकर परविंदर ग्रेटर नोएडा पहुंचे। हालांकि, कहा जा रहा है कि दस मार्च को ग्रेटर नोएडा में होने वाले रिसेप्शन में कई क्रिकेटरों के आने की संभावना है। परविंदर अवाना मूलरूप से नोएडा के हरौला गांव के रहने वाले हैं। इस समय वो ग्रेटर नोएडा के चाई-फाई सेक्टर में रहते हैं। वह आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं। वहीं, उनकी पत्नी संगीता कसाना मूलरूप से लोनी के भूप खेड़ी गांव की रहनेवाली है। जानकारी के मुताबिक, वह दिल्ली के सीमापुरी थाने में सब इंस्पेक्टर हैं। यहां आपको बतादें कि परविंदर अवाना भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर हैं। वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेल चुके हैं। वह दाएं हाथ के मध्यम गति गेंदबाज हैं। इसके अलावा परविंदर आईपीएल भी खेल चुके हैं। उन्हें प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। हालांकि, इस बार किसी भी टीम ने उनकी बोली नहीं लगाई थी।