मुजफ्फरनगर।मुज़फ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गर्इ। एक वैगनआर कार से दो शातिर लुटेरे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने चैकिंग के दौरान धर दबोचा। पहले तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने लगे तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गर्इ। और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक वैगनआर कार, एक मोबाइल और एक तमंचे के साथ कारतूस बरामद किये गये हैं। मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ए टू जेड रोड का है। जहां देर शाम पुलिस टीम आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की चैकिंग कर रही थी। तभी वैगन आर कार सवार दोनों बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई।