
नोएडा।नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलेरा गाँव में चल रहे अवैध हुक्का बार पर कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बार में स्कूली छात्रों को हुक्का पीते देख चौंक गर्इ। इस पर नाबालिग छात्रों को पुलिस ने परिजनों के गलती मााने पर छोड़ दिया। जबकि 6 युवकों को हिरासत में लेने के साथ ही 4 हुक्के भी जब्त किये गये। पुलिस के मुताबिक, इस हुक्का बार पर ज्यादातर स्कूल-कॉलेज के छात्र हुक्का पीने आते थे। छापेमारी के दौरान मौके से दो छात्र भी हुक्का पीते हुए पकड़े गए।जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देते हुए परिजन को सौंप दिया।