18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा

पुलिसकर्मियों ने सिपाही को चौकी में बंदकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल तो मचा हड़कंप, देखें

दरअसल मामला नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र की गढ़ी-चौखंडी चौकी पर रविवार की सुबह का है।

Google source verification

नोएडा। जो हर किसी को न्याय दिलाता है रविवार को वही पुलिस के चंगुल में फंस गया और पुलिस ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके बाद जब ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हलचल मच गई। दरअसल मामला नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र की गढ़ी-चौखंडी चौकी पर रविवार की सुबह का है। जहां बनकर तैयार हो रहे एक प्रोजेक्ट वालों ने जबरन वर्ष 2015 में वकील महेंद्र सिंह की 12 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा कर हड़प ली। जिसका अभी केस कोर्ट में चल रहा है और कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी सिलसिले में वकील मौके पर पहुंचा तो चौकी पर स्थित पुलिसकर्मियों उसकी चौकी में खींचकर जमकर पिटाई की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही वीरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।