15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
राशन डीलर ने राशन मांगने पर बुजुर्ग महिला को दी मौत, देखें वीडियो
Play video

राशन डीलर ने राशन मांगने पर बुजुर्ग महिला को दी मौत, देखें वीडियो

आरोपी डीलर को तलाश रही पुलिस
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Apr 11, 2018

मुज़फ्फरनगर। देश में खाद्य सुरक्षा और अनत्योदय जैसे बिल लाकर सरकार गरीबो को राहत देने की कोशिश में लगी है। लेकिन लगता है सरकार की ये योजनाए सिर्फ कागजों तक ही सिमट गई हैं। क्योंकि राशन डीलर गरीबों को अनाज के बदले दुत्कार और मौत बाट रहे है। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुज़फ्फरनगर से जो तस्वीर सामने आई है उसे देख कर औऱ सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक राशन डीलर ने बुजुर्ग महिला को राशन देने की बजाय उसको पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का कसूर केवल इतना था कि जब राशन डीलर के अनाज देने से मना कर दिया तो उसने अनाज ना देने का कारण पूछ लिया था। वहीं अब पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी राशन डीलर की तलाश में जुट गई है।