19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
बेटी के साथ पिता की इस गंदी हरकत का मौसी ने एेसे किया खुलासा, देखें वीडियो
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Videos / बेटी के साथ पिता की इस गंदी हरकत का मौसी ने एेसे किया खुलासा, देखें वीडियो

बेटी के साथ पिता की इस गंदी हरकत का मौसी ने एेसे किया खुलासा, देखें वीडियो

पुलिस भी रह गर्इ दंग, जांच में जुटे अधिकारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 4:47 PM IST

गाजियाबाद।गाजियाबाद के लोनी इलाके में बाप और बेटी के रिश्ते उस वक्त तार तार हो गए जब एक कलयुगी बाप ने अपनी ही 13 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता का आरोप है कि पिछले काफी समय से उसका पिता उसके साथ इस हैवानियत को अंजाम दे रहा था। जिसके बाद अब उसने हिम्मत जुटाकर अपने पिता की करतूत के बारे में अपनी मौसी को बताया। जिसने पुलिस में अब शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक लोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने एक महिला के साथ दूसरी शादी की थी महिला के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी एक 13 वर्षीय बेटी थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ दिन बाद ही लड़की के दूसरे पिता ने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि आरोपी पिता उसे पिछले 2 महीने से हवस का शिकार बनाता चला आ रहा था। और किसी को इस बारे में बताए जाने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। लेकिन जब बर्दाश्त से बाहर बात हो गई तो उसने अपनी एक सहेली को इसके बारे में बताया। जिससे पीड़िता की मौसी को इस मामले की पूरी जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता की मौसी ने लोनी थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।