
ग्रेटर नोएडा।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए घोटाले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोप सही साबित होने पर प्रशासन एक्टिव मोड में आया और दनकौर थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तार लोगों में चीती नंगला गांव की प्रधान का पति और दो अन्य लोग शामिल हैं।लेकिन आरोपियों का कहना है कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत हैं।आपको बता दें,कि सरकार की सामूहिक विवाह योजना का लाभ गलत तरीके से कुछ शादीशुदा जोड़ों ने भी लिया था, इस बात की सूचना मिलने पर प्रशासन भी सकते में आ गया था।