2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्य खेल
रोनाल्डो का मजाक बनाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प खुद भी होते रहे हैं ट्रोल,वीडियों में देखिये  वो शर्मनाक पल
Play video

रोनाल्डो का मजाक बनाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प खुद भी होते रहे हैं ट्रोल,वीडियों में देखिये वो शर्मनाक पल

सोशल मीडिया पर आज भी उनकी वो वीडियों देख कर लोग ट्रम्प को ट्रोल करते हैं । आइये अब देखते हैं वो वीडियो
Google source verification

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह मौजूदा राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सोउसा के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए लड़ रहे हैं। ट्रंप ने इसके साथ मार्सेलो को आश्वासन भी दिया कि रोनाल्डो उनके खिलाफ कभी राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में मार्सेलो ने कहा कि पुर्तगाल बिल्कुल भी अमेरिका की तरह नहीं है। मार्सेलो ने कहा, “यह ना भूलें कि पुर्तगाल के पास विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, जिसे क्रिस्टियानो रोनाल्डो कहते हैं।” ऐसी ही खबरों से अक्सर सुर्खिया बटोरने और दूसरों का मजाक बनाने वाले ट्रम्प का खुद भी कई बार मजाक बन चुका हैं । आपको बता दें WWE के एक मैच में एक स्टार खिलाड़ी ने ट्रम्प को फिनिशर मार कर चित कर दिया था , तब वो राष्ट्रपति नहीं थे उस मैच में ट्रम्प ने तब WWE के मैनेजर के बाल शेव भी किये थे । सोशल मीडिया पर आज भी उनकी वीडियों को देख कर लोग ट्रम्प को ट्रोल करते हैं । आइये अब देखते हैं वो वीडियो :-